🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अवैध पटाखें परिवहन कर रहे आरोपी पर खरसिया पुलिस की विस्फोटक अधिनियम की कार्रवाई…..

On: October 23, 2023 8:53 PM

● अवैध पटाखें परिवहन कर रहे आरोपी पर खरसिया पुलिस की विस्फोटक अधिनियम की कार्रवाई…..

*रायगढ़* । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता दल (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST) और पुलिस टीमों ने वाहन चेकिंग और तेज कर दिया गया है । आज दिनांक 23.10.2023 को रायगढ़-खरसिया NH 49 पर ग्राम चपले के पास खरसिया पुलिस और उडनदस्ता दल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अवैध पटाखों से भरी एक माल वाहक ऑटो को पकड़ा गया है, थाना खरसिया में वाहन चालक पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन पर पुलिस टीमें क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वाड के साथ सामंजस्य बनाकर संदिग्ध रकम व मादक पदार्थों के परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज खरसिया पुलिस और उडनदस्ता दल द्वारा NH 49 पर ग्राम चपले के पास वाहन चेकिंग के दौरान माल वाहक ऑटो *सीजी 12 बी.ई. 6659* में वाहन चालक को पटाखें परिवहन करते पकड़ा गया । वाहन के चालक *दिनेश राठौर पिता घूनू राठौर उम्र 45 साल निवासी रतनमहका चौकी खरसिया* ने वाहन में लोड पटाखों को खरसिया से रायगढ़ लेकर जाना बताया जिससे पटाखों के परिवहन संबंधी बिल/कागजात की मांग करने पर कोई बिल/दस्तावेज नहीं होना बताया । मौके पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वाहन समेत अवैध पटाकों एवं वाहन चालक को थाना खरसिया लाया गया । वाहन से *जप्त पटाखों की कीमत 5 लाख रूपये* से अधिक की बतायी जा रही है। एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध पटाखों की विधिवत जब्ती कर खरसिया पुलिस द्वारा वाहन चालक पर थाना खरसिया में विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है । थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी खरसिया के मार्गदर्शन पर बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने और रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किया जावेगा । अवैध पटाखों से भरी एक माल वाहक ऑटो को पकड़ने में उड़नदस्ता दल प्रभारी डॉ0 रमेश मनहर, टीआई खरसिया राकेश मिश्रा, एएसआई लक्ष्मी राठौर, आशिक रात्रे, आरक्षक विशोष सिंह, प्रदीप तिवारी तथा फ्लाइंग स्क्वॉड के प्रधान आरक्षक शम्भू खैरवार, आरक्षक चंद्रेश पांडे, वनरक्षक सिदार की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment