🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ की विशेष टीम ने दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की रेल्वे के न्यायालय ने दोनों को जेल भेजने के दिए आदेश

On: February 27, 2021 6:02 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) । रेल्वे के विभिन्न अपराधों में शामिल ओड़िसा के एक आरोपी और रायगढ़ के आरोपी को रेल्वे सुरक्षा बल रायगढ़ की विशेष टीम ने माननीय विशेष रेल्वे न्यायालय बिलासपुर से प्राप्त अस्थाई वारंट की तामीली करते हुए दोनों को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है । इस संबन्ध में रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक एम एल यादव ने बताया कि रायगढ़ के अपराध क्रमांक 02/2013 एवं विशेष रेलवे न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 22/2014,अ.क.05/2013,प्र.क्र.23/2014,अ.क06/2013,प्र.क्र24/2014धारा -03(अ) रेल संपति ( अवैध कब्जा) अधिनियम मामले में माननीय विशेष रेल्वे न्यायालय बिलासपुर द्वारा अभियुक्त रंजीत मग्धा वल्द तुलाराम मग्धा उम्र 29 वर्ष साकिन रायबोगा थाना भस्मा जिला सुंदरगढ़ ओड़िसा के नाम तीन स्थायी वारंट को तामीली हेतु रेल सुरक्षा बल रायगढ़ को प्राप्त हुआ था। मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला से मिले मार्गदर्शन में एक टीम गठित करके पोस्ट में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक बी सिंह और आरक्षक उज्वल किशोर को वारंट में दिए गए पते पर रवाना किया गया टीम ने आरोपी के पते पर 26 फरवरी 2021 को दबिश देकर उसे गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल कर आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ ले आये । इसके बारे में जब रायगढ़ आरपीएफ ने विवेचना शुरू की तो आरोपी के खिलाफ़ रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट चाम्पा के 03 अस्थायी वारंटऔर रेल्वे सुरक्षा बल भाटापारा ( रायपुर मंडल),02 स्थायी वारंट में भी वांछित है । वही एक अन्य मामले में आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ के अपराध क्रमांक 01/2020 एवं विशेष रेल्वे न्यायालय के प्र.क्र.21/20धारा -03(अ) रेल संपति ( अवैध कब्जा) अधिनियम मामले के अभियुक्त अजय शर्मा वल्द दिलीप शर्मा 19 वर्ष साकिन ढिमरापुर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ के विरुद्ध माननीय विशेष रेल्वे न्यायालय बिलासपुर द्वारा जारी अस्थाई वारंट आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ को प्राप्त हुआ था।इस आरोपी को भी 26 फरवरी 2021 को आरपीएफ की इसी विशेष टीम ने गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल कर दोनों वारंटियों को 27 फरवरी शनिवार को माननीय विशेष रेल्वे न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया जहाँ से उन्हें माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल करने के आदेश जारी किए । आरपीएफ रायगढ़ की इस कार्यवाही से रेल्वे के एरिया में अपराध करने वाले आरोपियों में हड़कंप व्याप्त हो गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment