रायपुर (वायरलेस न्यूज) मतगणना होने में अभी तीन दिन बचे है और कांग्रेस भाजपा के जीत के दावे की चर्चा पूरे प्रदेश में जोरों पर है इसी बीच एक सनसनीखेज मामला रायपुर शैलेंद्र नगर स्थित एक बिल्डर के कार्यालय से आई रही है की यहां कार्यरत चार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी की जा रही है की उनका सिर्फ इतना ही कसूर है कि इन लोगों ने भाजपा को वोट नहीं कर कांग्रेस को किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरा वाकया इस प्रकार बताई जा रही है की हाल ही में छत्तीसगढ में चुनाव संपन्न हुए हैं और कार्यालयों में आपस में एक दूसरे कर्मियों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा हुई और कौन किसको वोट किया इस बात की भनक भाजपा समर्थित बिल्डर के सीइओ को लगी तभी से उन कर्मियों पर दबाव बनाने लगे की किसी तरह से वे नौकरी से बाहर हो जाएं और उन कर्मियों को कार्यलय में ही सीईओ बुलाकर बेइज्जती किया फल स्वरूप तत्काल प्रभाव से एक पुरुष और महिला कर्मी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और दो पर दबाव है की आप भी इस्तीफा सौंप कर बाहर हो जाएं ।
शायद इस तरह की पूरे प्रदेश में पहली घटना है कि कोई कंपनी ने चुनाव से एक दिन पूर्व अपने पसंदीदा रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत को वोट करने मौखिक निर्देश दिया गया था और इनमे से कुछ कर्मी नही मान कांग्रेस को वोट कर दिए थे !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

