● नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले पर कोतरारोड़ थाने में अपराध दर्ज…..
*रायगढ़* । आज दिनांक 06.12.2023 को मदनपुर, खरसिया में रहने वाले तुरिन्दर बघेल (उम्र 27 वर्ष ) द्वारा मंगलूडीपा कोतरारोड़ में रहने वाले शशिभूषण महेंद्र के विरूद्ध एनटीपीसी लारा में जूनियर इंजीनियर के पर नौकरी के नाम पर 2 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता तुरिन्दर बघेल ने बताया कि वर्ष 2018 में रायपुर में बी.ई. की पढ़ाई कर रहा था । जहां साथ में खैरपुर रायगढ का यशवंत महतो, मालखरौदा का मुकेश सिदार, धमतरी का चद्रकांत यादव और जांजगीर चांपा का लिलेद्र कुमार भी पढ़ रहे थे । यशवंत महतो से मिलने उसका दोस्त शशीभूषण महेन्द्र जो मंगलूडीपा ईला माल रायगढ़ में रहता था अक्सर रायपुर आता था जिससे सभी का बातचीत होता था । एकबार शशीभूषण बताया कि उसकी गाडियां लारा एन.टी.पी.सी. में चलती है तथा वहां के अधिकारियों से उसकी अच्छी जान पहचान है । उसने बताया कि एन.टी.पी.सी. लारा में जूनियर इंजीनियर का वेकेन्सी निकला हुआ है, आप लोग वहां जॉब करना चाहते हो तो नौकरी लगवा दूंगा । उसकी बातों में आकर नौकरी लगाने की एवज में चारों लोग मिलकर 50,000 प्रति व्यक्ति कुल 2,00,000 रूपये एडवांस में उसके घर ईला माल में दिये थे । शशिभूषण बोला कि एक सप्ताह बाद सभी को ज्वानिंग के लिये फोन करूंगा तब आना । ज्वाईनिंग के 06 माह की ट्रेनिंग दौरान 16,000 रूपये मासिक वेतन मिलेगा और ट्रेनिंग के बाद वेतन में वृद्धि हो जायेगा। एक सप्ताह व्यतीत होने के बाद शशिभूषण का कोई फोन नहीं आया । तब शशिभूषण से पूछे, उसने अभी गेट पास जारी नहीं बना है कहकर टाल मटोल किया । शशिभूषण से कई बार संपर्क किये पर शशिभूषण नौकरी नहीं लगा पाया और एक साल में रूपये वापस कर दूंगा कहकर बोला पर अब तक रूपये वापस नहीं किया है । पीड़ित के लिखित आवेदन पर आरोपी पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

