कलेक्टर श्री गोयल के समक्ष दो पैरेन्ट्स ने लिया बच्चों को गोद
कलेक्टर ने दी बधाई, बच्चों के उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
रायगढ़, 6 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के समक्ष कलेक्टर चेम्बर में आज दो पैरेन्टस ने मातृ निलियम संस्था के दो बच्चों को गोद लिया। इस मौके पर कलेक्टर श्री गोयल ने दोनों पालकों को बधाई देते हुए कहा कि माता-पिता के लिए अपने बच्चे की जिम्मेदारी बड़ी होती है, इसे आप बखूबी निभाएं और अपने बच्चों का बेहतर लालन-पालन करें। कलेक्टर श्री गोयल ने दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उन्नायक सेवा समिति के संचालक सिद्धांत शंकर मोहंती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्था में अनाथ, एकल पालक, घुमन्तू, गुमशुदा, दिव्यांग, नशाशक्त, अभ्यर्पित बच्चों का यहां देखभाल किया जाता है। उक्त संस्था बच्चों के माता-पिता की खोज के लिए समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी करने के साथ-साथ सभी आवश्यक प्रयास करती है। माता-पिता की जानकारी नहीं मिलने पर संस्था द्वारा दत्तक ग्रहण के लिए बच्चे को विधिक रूप से स्वतंत्र घोषित कराया जाता है। विधिक रूप से स्वतंत्र होने के पश्चात ही बच्चे को गोद दिया जाता है। बच्चे को गोद लेने वाले व्यक्तियों के लिए यहां आनॅलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जाती है। जिसके पश्चात गोद लेने वाले इच्छुक पैरेन्ट्स को यहां के बच्चों को पूरे डाक्यूमेन्ट के साथ गोद दिया जाता है। उक्त संस्था से आज तक कुल 102 बच्चों को पैरेन्ट्स ने गोद लिया है। यहां अभी वर्तमान में 15 बच्चे है।
इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी अतुल दाण्डेकर, मातृ निलियम संस्था के संयोजक मीना जायसवाल, उन्नायक सेवा समिति के संचालक सिद्धांत शंकर मोहती एवं संयोजक रूपाली रवानी, स्टूनो टू कलेक्टर सूरज खर्रा, संदीप यादव उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

