🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मेरी जीत चुरा ली गई :–प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

On: December 8, 2023 4:38 PM


मेरी जीत चुरा ली गई :–प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
        बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)     सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी तंत्रों एवं माफियाओं के सक्रिय सहयोग एवं धनबल से कोटा विधानसभा की जीत को लूट लिया गया। मैं हतप्रद था मात्र 5 साल सत्ता में रहकर इतना धन का संचय और दुरुपयोग मैने कभी नहीं देखा था।माफियाओं द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं को मारपीट कर एवं चाकू मारकर एक दहशत भरा माहौल बनाने की कोशिश हुई। प्रशासन खामोश सहयोग करता रहा ।सरकारी साधनों का जमकर दुरुपयोग हुआ सरकारी गाड़ियों और एंबुलेंस में साड़ियां और बर्तन ढोए गए।माफिया के साथ सरकारी विभागों के अधिकारी डर से उनके आदेशों का पालन कर घर घर जाकर पैसे और संसाधन वितरण करते रहे। धर्मांतरण के प्रणेता मिशनरी
माफ़िया, जेहादि गैंग कांग्रेस के साथ मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचा क्युकी मैं मेरे पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी द्वारा चलाए गए घर वापसी अभियान मे अनवरत लगा हुआ हूँ।
प्रशासन उसको संरक्षण देती रही और हमारी जीत चुरा ली गई। इस कुशासन के घोर दमन के बावजूद जनता ने भारतीय जनता पार्टी के सम्मान में खुलकर मतदान किया और पिछले सारे चुनाव की अपेक्षा मुझे लगभग डेढ गुना 66 हजार वोट दिया इसके लिए मैं कोटा विधान सभा के सभी आदरणीय मतदाताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस चुराई हुई जीत से हमारे संबंधों और कार्यों में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा सरकार हमारी है हम सब मिलकर अपने विधानसभा को विकास के पथ पर ले चलेंगे और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के विकास के संकल्प को पूरा करेंगे। जीतकर भी जो हार मिली है उसे स्वीकार करता हूं और विश्वास दिलाता हूं आगामी दिनों में तमाम साजिश कर्ताओं का पर्दाफाश होगा और अर्थतंत्र को जनतंत्र से बड़ा बताने वालों को बताना होगा कि यह कलाधन उन्होंने कहां से अर्जित की।माफिया राज का अंत अवश्यंभावी होगा यह मेरा संकल्प है। कोटा विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी इसमें कोई
संदेह नहीं होना चाहिए। संगठन मजबूत किया जाएगा और वास्तविक कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान की जायेगी।
पूर्व विधायक श्रीमती रेणु जोगी को मात्र आठ हजार मत का प्राप्त होना किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं यह साजिश उनके द्वारा हुई या उनके साथ की गई यह प्रश्नवाचक है। इसका जवाब वक्त देगा इसी उम्मीद के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए । जय भारत,जय छत्तीसगढ़। हर हर महादेव।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment