एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम गतौरा में जिम उपकरण का हस्तांतरण
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आसपास के ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.12.2023 को मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी, श्री बजरंग वर्मा द्वारा ग्राम पंचायत गतौरा के सरपंच प्रतिनिधि, श्री सुभाष राठौर को जिम उपकरण जिसमें ट्रेडमिल, मल्टी स्टेशन जिम, विभिन्न वजन वर्ग के ओलंपिक डम्ब्ल्स, एयर बाइक साइकल तथा ओलंपिक फ्लेट बेंच का हस्तांतरण किया गया। इन जिम उपकरणों के नियमित उपयोग से लोग अपना स्वास्थ्यवर्धन कर सकते हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार मस्तूरी, श्री अभिषेक राठौर, तहसीलदार सीपत, श्रीमती सिद्धि गवेल, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) एनटीपीसी सीपत, श्री अभिजीत चटर्जी, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री विवेक चन्द्र, तथा एनटीपीसी सीपत मानव संसाधन सीएसआर के कर्मचारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

