रायपुर:- (वायरलेस न्यूज) राज्य के प्रशासनिक हल्कों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अब पुलिस महानिदेशक समेत मंत्रालय में पदस्थ सचिव स्तर के अधिकारी, जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बदलने की बारी है। वैसे भी सरकार में बदलाव के साथ ही प्रशासनिक सर्जरी की जाती है।
डीजीपी पद के ये हैं दावेदार:- सूत्रों के अनुसार सरकार बदलने के बाद होने वाली प्रशासनिक सर्जरी में राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को अगर बदला गया, तो उनके स्थान पर 1990 बैच के आईपीएस राजेश मिश्रा नए डीजी हो सकते हैं, क्योंकि वरिष्ठता क्रम में सबसे आगे हैं। वर्तमान में वे स्पेशल डीजी एफएसएल के पद पर कार्यरत हैं।
12-13 जिलों के कलेक्टर, एसपी बदलेंगे:- यह भी कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कम से कम 12-13 का जिलों के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को बदलने आदेश जल्द जारी हो सकता है। सूत्रों के अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद से इ इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि जिलों के कलेक्टर-एसपी के पदों पर बदलाव होगा। पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय सरकार के अनुकूल रहने वाले अधिकारियों की पदस्थापनाएं की गई थीं। हालांकि चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कुछ कलेक्टर-एसपी को हटाया गया था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

