🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहर में बेख़ौफ हो कर धड़ल्ले से अवैध निर्माण बिना अनुमति और बिना नक्शे के अवैध निर्माण

On: December 14, 2023 5:14 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) शहर में लंबे समय से जगह जगह अवैध निर्माण हो रहा है। नगर निगम से बिना अनुमति लिए नियमों को ताक पर रख कर गली मोहल्लों और बाजारों में बेखौफ अवैध निर्माण किया जा रहा। जिसे रोकने में निगम अधिकारी नाकाम और लाचार नजर आ रहे है।

शहर में बेख़ौफ हो कर धड़ल्ले से अवैध निर्माण का कार्य जारी है। बिना अनुमति और बिना नक्शे के अवैध निर्माण किया जा रहा है।

ऐसा ही एक मामला जूना बिलासपुर के साव धर्मशाला के पास का है जहां बिना अनुमति के 2 मंजिला मकान बना लिया गया है। निर्माणधीन मकान की किसी भी प्रकार की स्वीकृति और अनुमति नगर निगम से नही ली गई है। इस पर मोहल्ले वालों ने निगम आयुक्त और जोन कमिश्नर से लिखित में शिकायत की है। अब देखना होगा कि निगम कब इन अवैध निर्माण पर कार्यवाही करती है या फिर बेरोकटोक यह अवैध निर्माण यूँ ही जारी रहेगा।
मोहल्ले वासियों द्वारा निगम आयुक्त से की गई शिकायत में कहा गया है की हम मोहल्ले वासी जूना बिलासपुर साव धर्मशाला के पास निवासरत हैं, रमाकांत साव द्वारा बिना नगर निगम से अनुमति लिए बगैर भवन निर्माण कर एवं बीच सड़क तक भवन निर्माण कराए जाने बाबत आपको सूचना देना चाहते हैं कि हम समस्त मोहल्लेवासी रमाकांत साव के द्वारा जो भवन बनाया जा रहा है या मकान बनाया जा रहा है वह पूर्णतः रूप से अवैध है, और बिना किसी विभाग से अनुमति लिए भी घर व मकान बना रहे हैं। मेरा महोदय आपसे निवेदन है कि उक्त भूमि की तत्काल जांच की जाए तथा इसकी रमाकांत साव के ऊपर उचित कार्रवाई करते हुए उस अवैध मकान या भवन को तोड़ा जाये।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment