🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दस साल से फरार वारंटी रेसुब पोस्ट रायगढ़ के हत्थे चढ़ा,विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर ओडिसा के सुंदरगढ़ में आरोपी के घर में दी दबिश

On: December 17, 2023 6:36 AM

दस साल से फरार वारंटी रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के हत्थे चढ़ा। विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर ओडिसा के सुंदरगढ़ में आरोपी के घर में दी दबिश। रायगढ़।वायरलेस न्यूज नेटवर्क।सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से गठित पोस्ट की विशेष टीम ने दिनांक 15 दिसंबर 2023 को एक स्थायी वारंटी चित्रसेन कुआं को पड़ोसी राज्य ओडिसा से गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज को बताया कि दिनांक 15 दिसबर .2023 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक एस.आर.अनंत द्वारा हमराह आ. 1300774 ए.के.यादव एवं रेसुब चांपा स्टाफ आरक्षक- नरेद्र कुमार के साथ माननीय विशेष रेलवे न्यायालय, बिलासपुर द्वारा जारी स्थायी वारंट प्र्रकरण क्र.-23/14 एवं रेसुब रायगढ़ अपराध क्रमांकः-05/13 धारा-3(a)RP(UP)act के तामिली एवं पतासाजी के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि वारंटी-चित्रसेन कआं, पिता-नारायण कुआं, उम्र-24 वर्ष, निवासी-रायबोगा हाई स्कूल के पास भस्मा, थाना-रायबोगा, जिला-सुन्दरगढ़ (ओडिसा) का निवासी है, जिसे वारंट में दर्शित पते पर दिनांक 15.12.2023 को समय 18.30 बजे गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी की सूचना उक्त वारंटी के माताजी को देकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया। अतः दिनांक 16.12.2023 को उक्त स्थायी वारंटी को वारंट सहित माननीय न्यायालय विषेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर (छ.ग.) के समक्ष कानूनी कार्यवाही हेतु पेश किया गया । बताया जाता है कि यदि उक्त वारंटी आरोपी विनोद मराठा गैंग से संबंधित है। यदि बिलासपुर मंडल के अन्य पोस्टों एवं रायपुर व नागपुर मंडल में वारंट जारी हुआ है तो माननीय न्यायालय से प्रोडक्षन वारंट जारी करा कर तामिल कराया जा सकता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment