● 100 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, थाना पुसौर में आबकारी एक्ट की कार्रवाई….. *रायगढ़* । अवैध शराब पर जारी अभियान में कल दिनांक 21.12.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर साइबर सेल एवं पुसौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम टपरदा –कठली मार्ग पर छापेमार कार्रवाई किया गया । ग्राम टपरदा के रोहित सारथी व जगन्नाथ जांगडे द्वारा मार्ग पर तालाब किनारे महुआ शराब बनाकर अवैध बिक्री के लिये छिपाकर रखे होने की सूचना मुखबीर से प्राप्त हुई थी । पुलिस टीम रेड करने पहुंची तो पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गयाख् पकड़े गये आरोपी (1) रोहितलाल सारथी S/o उजर सारथी उम्र 55 साल (2) जगन्नाथ जांगडे S/o मंगलु जांगडे उम्र 25 साल दोनों निवासी ग्राम टपरदा थाना पुसौर के कब्जे से 60 और 40 लीटर शराब *जुमला 100 लीटर महुआ शराब कीमती 10,000 रूपये* बरामद कर विधिवत जप्ती की गई है । आरोपियों पर थाना पुसौर में धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर शराब रेड कार्रवाई में टीआई पुसौर सीताराम ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, साईबर सेल के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पण्डा, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, विकम सिंह, पुष्पेन्द्र जाटवर और केशव चौहान (थाना पुसौर) की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

