🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजयुमो नेता अंशु टुटेजा ने किया नवीन जिंदल का पुतला दहन

On: December 22, 2023 2:53 PM

भाजपा सरकार में नही चलेगी उद्योग मालिकों की बर्बरता

रायगढ़-शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे जिंदल के ठेका कर्मचारियों के ऊपर जिंदल के गार्डों के द्वारा जो बर्बरता पूर्वक हिंसा की गई है उसके विरोध में भाजयुमो नेता अंशु टुटेजा के नेतृत्व में आज ढीमरापुर चौक में जिंदल के मालिक नवीन जिंदल का पुतला दहन किया गया।जिंदल के सुरक्षा गार्डों के द्वारा जो बर्बरता दिखाई गई है उसकी चारों ओर निंदा हो रही है कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है।जिंदल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ अब आमजनता उग्र हो गई है।जनता की भावनाओं के अनुरूप जिंदल प्रबंधन के विरोध में आज का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।भाजपा नेता अंशु टुटेजा ने कहा की भाजपा की सरकार हमेशा जनता को जनार्दन मानकर सेवा कार्य करती है,भाजपा सरकार में इन मनचले उद्योग पतियों सुधर जाना चाहिए अन्यथा आम जनता अपनी लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ने को बाध्य होगी।
आज के इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानेश्वर सिंह गौतम,भाजपा मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू,पूर्व पार्षद सावन चौहान,राजा चौबे,संतोष साहू,मीनाक्षी मेहर,लाल कुमार नायक,अंकुर गोरख,नवल किशोर,गुरुचरण भट्ट,प्रदीप खलको,जगत चौहान,नीतीश कुमार सिंह,श्रीयंश,शानू,पिंटू,प्रताप,
निहाल ठाकुर,आनंद महापात्रे एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment