🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाना और उसे क्रियान्वित करना निगम की जिम्मेदारी: पुरंदर मिश्रा

On: December 30, 2023 12:03 PM

विधायक मिश्रा ने ली आरएमसी आयुक्त सहित अफसरों की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा शनिवार को रायपुर नगर निगम पहुंचे। आयुक्त सहित उन्होंने सभी जोन कमिश्नर और अन्य अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक ली। इस बैठक में विधायक मिश्रा ने दो टूक कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचाना और उसे क्रियान्वित करना निगम की जिम्मेदारी है जिसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

रायपुर उत्तर विधायक मिश्रा शनिवार को रायपुर नगर पालिका निगम के दफ्तर पहुंचे हुए थे। निर्वाचन के बाद यह पहला मौका था जब विधायक मिश्रा आईएमसी दफ्तर पहुंचे। नगर निगम आयुक्त सहित सभी अफसर ने उनका स्वागत किया।

विधायक मिश्रा ने वर्तमान हालात सहित अन्य योजनाओं को लेकर अफसर से सवाल भी किया और जरूरी जानकारी भी हासिल की। इसके पश्चात विधायक मिश्रा ने अफसर को निर्देशित किया कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित के कई योजनाएं लागू कर संचालित कर रही है जिन्हें आम जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जनता ही है जिनकी वजह से सरकार बनती हैं तो फिर सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाना और उन्हें लाभान्वित करना हमारी महती जिम्मेदारी है इसका ख्याल सभी को रखना होगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment