संभागायुक्त ने ली समस्त संभागीय अधिकारियों की बैठक, दी नववर्ष की शुभकामनाएं
नए वर्ष में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें – संभागायुक्त श्रीमती शिखा
सरगुजा (वायरलेस न्यूज) संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने बुधवार को नए वर्ष की पहली बैठक संभागीय अधिकारियों के साथ की। इस परिचयात्मक बैठक में संभाग आयुक्त श्रीमती शिखा ने सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से परिचय लेते हुए उनके विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए वर्ष का स्वागत करते हुए नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिले और संभाग के विकास के लिए शासन की मंशा और निर्देश अनुरूप विकास कार्यों को पूर्ण करें। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए समन्वित प्रयास करना जरूरी है। इस दौरान समस्त विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

