*रायगढ़* । कल दिनांक 04.01.2024 को चक्रधरनगर पुलिस ने घर घुसकर महिला और उसके पति से गाली गलौच मारपीट करने वाले *आरोपी युवक लोचन निषाद (23 साल) निवासी ग्राम आमापाल, थाना चक्रधरनगर* पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है । घटना को लेकर 03 जनवरी को ग्राम आमापाल की महिला श्रीमती पूर्णिमा पटेल (34 साल) अपने पति डोरीलाल पटेल के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 03 जनवरी के दोपहर खेत से काम कर घर जा रहे थे । घर के पास गांव का राम प्रसाद और उसकी पत्नी प्रिया यादव मिले जो बताये कि गांव का रज्जू खडिया व लोचन निषाद उनके साथ लडाई झगडा किये हैं । थोड़ी देर बाद दोनों पति-पत्नी घर अंदर आ गये । उसी समय रज्जू खडिया व लोचन निषाद इनके घर अंदर आये और राम प्रसाद और उसकी पत्नी को क्या सीखा रहे थे कहकर गाली गलौच कर दोनों पति-पत्नी से डंडा से मारपीट करने लगे । रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी रज्जू खडिया व लोचन निषाद के विरूद्ध गैर जमानतीय धाराओं पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चक्रधरनगर पुलिस ग्राम आमापाल में दबिश दी । आरोपी रज्जू खड़िया गांव से फरार था, आरोपी लोचन निषाद को हिरासत में लिया गया अपराध विवेचना में सहयोग नहीं करने पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड में पेश किया गया जहां रिमांड स्वीकृत होने पर आरोपी का जेल दाखिल किया गया है । आरोपी लोचन निषाद पूर्व में भी गांव की एक महिला के साथ बेवजह गाली गलौच मारपीट किया था जिसमें चक्रधरनगर पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

