रायपुर(वायरलेस न्यूज़ 2 मार्च 21) छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को *सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय* के सिद्धांतों को परिलक्षित करने वाला बजट बताया है।
कोको ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों कर्मचारियों सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
बजट सरकार का एक विजनरी डॉक्यूमेंट होता है, नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल, नवीन महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, नए छात्रावासों की स्थापना, रूलर इंड्रस्ट्रीयल पार्क की स्थापना, छत्तीसगढ़ के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सी-मार्ट, व्यवसायिक कौशल को पुनर्जीवित करने के लिए चार नए बोर्डों का गठन, भूमिहीन कृषकों के लिए नवीन न्याय योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए शहीद महेंद्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना, कन्या छात्रावासों के लिए महिला होमगार्ड के पदों का सृजन, असंगठित श्रमिकों के लिए राज्य स्तरीय हेल्प सेंटर, छत्तीसगढ़ सरकार के विजन को दर्शाते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित है।
छत्तीसगढ़ सरकार का यह बजट छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने वाला है जो आने वाले वर्षों में मील का पत्थर साबित होगा।
विवेक अग्रवाल
मीडिया चेयरमैन
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

