🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जल जीवन मिशन : जगदलपुर परिक्षेत्र को मिली सौगात,12.97 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

On: September 16, 2020 4:06 PM

जगदलपुर, 16 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर जल जीवन मिशन अंतर्गत रायपुर परिक्षेत्र के लिए 12.97 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर जगदलपुर परिक्षेत्र के अधीनस्थ खंड कार्यालयों के लिए जल जीवन मिशन के तहत कुल 12 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत जगदलपुर को 2 करोड़ 30 लाख, दंतेवाड़ा को एक करोड़ 33 लाख, सुकमा को एक करोड़ 20 लाख, बीजापुर को 94 लाख, नारायणपुर को एक करोड़ 20 लाख, कोंडागांव को 3 करोड़ 50 लाख, और कांकेर को 2 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि स्वीकृत दी गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment