🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा को विप्र विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया

On: January 14, 2024 3:44 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज) वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ. ग एवं सर्व ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आचार्य चाणक्य दिवस, विद्वान वक्ताओं का व्याख्यान, विप्र विधायक सम्मान एवं दर्शकों हेतु प्रश्नोत्तरी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित धरसीवा विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति रही।

एवं समाज द्वारा समाज की गौरव बढ़ाने वाले विप्र विधायकों का साल श्रीफल एवं मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया।

समाज द्वारा आयोजित कार्यशाला में श्री मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सबके इस अपार स्नेह और प्रेम से अभीभूत हूं एवं इस सम्मान के लिए मैं आप सबका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इसी कड़ी में आगे उन्होंने बताया कि हमारा समाज प्रतिपल विकास की ओर अग्रसर रहे इस हेतु में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा और हर संभव प्रयास करूंगा की समाज की अंतिम छोर के लोगों तक सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ पहुंचा सकूं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment