*रायगढ़* । जूटमिल पुलिस द्वारा नकली फफूंदनाशक नेटियों दवा का निर्माण करने वाले आरोपित मदन प्रसाद धनुहार निवासी सिवान (बिहार) हाल मुकाम सहदेवपाली जूटमिल को धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कृषि विभाग के कीटनाशी निरीक्षक उसत राम पटेल व उनकी टीम द्वारा 17 नवंबर 2022 को अपनी टीम के साथ थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत सहदेवपाली के मदन प्रसाद धनुहार के फर्म में नकली कृषक औषधि निर्माण की सूचना पर छापेमार कार्यवाही किया गया । जहां बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड कंपनी के उत्पाद नेटियों फफूंदनाशक दवा जो किसानों के द्वारा विभिन्न फसलों में फफूंदजनित बीमारी के उपचार हेतु प्रमुख रूप से उपयोग किया जाता है, की नकली पेकिंग की सामग्री एवं दवा का भंडार होना पाया गया । कृषि विभाग की टीम द्वारा 500-250 ग्राम पैकेजिंग इत्यादि के नकली सामानों की जप्ती किया गया । 15 मार्च 2023 को जूटमिल पुलिस द्वारा कीटनाशी निरीक्षक प्रतिवेदन पर आरोपी मदन प्रसाद धनुहार पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद किया गया । अपराध पंजीबद्ध की जानकारी होने पर मदन प्रसाद धनुहार अपने मूल निवास सिवान बिहार फरार हो गया था और लगातार अपना निवास बदल रहा था । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी, पतासाजी के लिए मुखबिर लगा रखे थे जिनके आज आरोपी को सहदेवपाली में देखे जाने की सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा *आरोपी मदन प्रसाद धनुहार पिता स्वर्गीय महादेव प्रसाद धनुहार उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम पूर्वी हरसर थाना दरौंदा जिला सिवान (बिहार) हाल मुकाम सहदेवपाली संतोषी मंदिर के पास बिलाईजोर नाला थाना जूटमिल* को हिरासत में लेकर विवेचना कार्रवाई कर धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट की धारा 63,64 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । माननीय न्यायालय से आरोपी का न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

