अनिरूद्धाचार्य महाराज से विधायक मिश्रा ने लिया आशीर्वाद, श्रीमद्भागवत का किया रसपान
रायपुर। (वायरलेस न्यूज) राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में शुक्रवार से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्रीमद्भागवत कथावाचक अनिरूद्धाचार्य महाराज का प्रवचन शुरु हो गया है। आज पहले दिन शुक्रवार को रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा श्रीमद्भागवत का रसपान करने गुढ़ियारी पहुंचे, जहां उन्होंने कृष्ण भक्तों के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया और उनके प्रवचन का रसपान किया।
राजधानी का गुढ़ियारी इलाका शुक्रवार से भगवान कृष्ण की कथाओं के सागर में डूबकी लगा रहा है, जहां श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथा सुनाने के लिए विश्व प्रख्यात अनिरूद्धाचार्य महाराज व्यासपीठ पर विराजमान हैं। शुक्रवार को रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा भी व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक अनिरूद्धाचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। विधायक मिश्रा ने उन्हें भगवान जग्गनाथ का गमछा पहनाया और प्रसाद भेंट की, जिसके बाद भगवताचार्य महाराज ने विधायक मिश्रा को राधानाम का गमछा पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया।
इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने मोमेंटो भेंटकर विधायक मिश्रा को सम्मानित किया, जिसके पश्चात विधायक राजेश मूणत के साथ विधायक मिश्रा ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया। वहीं विधायक मिश्रा ने आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर आवश्यक सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर विधायक मिश्रा के साथ गुणनिधि मिश्रा भी मौजूद थे, जिन्होंने भगवताचार्य अनिरूद्धाचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

