लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा से सिंधी समाज में हर्ष की लहर
रायपुर(, वायरलेस न्यूज) । सिंधी समाज के गौरव लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा से न केवल देश बल्कि विदेशों में रहने वाले सिंधी समुदाय में हर्ष की लहर है । राष्ट्रीय सिंधी मंच(रजि ) की संस्थापक अध्यक्ष डॉ सपना कुकरेजा और राष्ट्रीय प्रवक्ता हीरा मोटवानी ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए आगे कहा कि यह श्री आडवाणी के संघर्ष , पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कड़ी मेहनत का सम्मान है ।
उल्लेखनीय है कि श्री आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची में हुआ था. वो कराची के पारसी इलाके जमशेद क्वार्टर में रहा करते थे. उनकी प्रारंभिक पढ़ाई वहाँ के मशहूर सेंट पैट्रिक स्कूल में हुई थी.विभाजन के एक महीने बाद सितंबर, 1947 में आडवाणी कराची से दिल्ली के लिए रवाना हुए. वो उन गिने चुने शरणार्थियों में शामिल थे जो ब्रिटिश ओवरसीज़ कॉरपोरेशन के विमान से दिल्ली पहुंचे थे. श्री आडवाणी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राजस्थान से की थी. सन 1957 के चुनाव के बाद दीनदयाल उपाध्याय के अनुरोध पर आडवाणी दिल्ली आए.तब उनको नवनिर्वाचित सांसद अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कार्य करने को कहा गया ताकि वो अंग्रेज़ी बोलने वाले दिल्ली के अभिजात वर्ग के बीच अपनी पैठ बना सके. आडवाणी तब वाजपेयी के 30 राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित उनके निवास पर उनके साथ रहने लगे ।
1990 में आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या तक की रथ यात्रा ने राम मंदिर के मुद्दे को भारतीय राजनीति के केंद्र बिंदु में ला दिया। इसमें कोई संदेह नहीं कि हिंदुओं के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पृष्ठभूमि में हो रही रथ यात्रा के कारण उसे देखने और उसमें भाग लेने बहुत बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए लेकिन उस यात्रा में आडवाणी की उपस्थिति ने उस आंदोलन को वो वैधता प्रदान की जो इससे पहले कभी देखी नहीं गई थी.।
राष्ट्रीय सिंधी मंच के समस्त पदाधिकारियों ने श्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा पर प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को धन्यवाद प्रेषित किया है । और साथ ही लालकृष्ण आडवाणी जी को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

