रायपुर (वायरलेस न्यूज)सचिन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष नगर निगम अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों में जैसे जल संसाधन में pwd में नगर निगम में हॉशिंग बोर्ड में कलेक्ट्रेट में लगभग 75000 प्लेसमेंट एवं ठेका कर्मचारी हैं जिनको विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा गया है जिनका वेतन भुगतान ठेकेदार द्वारा किया जाता है प्लेसमेंट एवं ठेका कर्मचारियों को कलेक्टर दर से पेमेंट भुगतान होता है लेकिन ठेकेदार द्वारा कलेक्टर दर से प्लेसमेंट एवं ठेका कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया जाता है बल्कि कमीशन काट के भुगतान किया जाता है कुशल कलेक्टर दर ₹12000 है यही 12000 रुपए हर महीना ठेकेदार कर्मचारियों को दे चाहे विभाग से पेमेंट हो या ना हो लेकिन इसलिए विभाग द्वारा 15000 भुगतान हर महीना ठेकेदार को किया जाता है लेकिन ठेकेदार द्वारा हर महीना पेमेंट ना देकर तीन-चार महीने में एक बार पेमेंट दिया जाता है और एक वर्ष पूर्ण होने पर 40 परसेंट अलग से पेमेंट भुगतान होता है अगर आउटसोर्सिंग को खत्म करके सीधा विभाग से पेमेंट अगर प्लेसमेंट एवं ठेका कर्मचारियों को दिया जाएगा तो बीजेपी सरकार को 200 करोड रुपए बचेंगे एवं संविदा एवं दैनिक वेतन कर्मचारियों को नियमित करने के लिए एक बजट का प्रावधान हो जाएगा नगर निगम अनियमित कर्मचारी महासंघ माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करता है कि आउटसोर्सिंग को बंद करें एवं दैनिक वेतन एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

