🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

धरमजयगढ़ पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड…..

On: February 14, 2024 6:08 PM

धरमजयगढ़ पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड…..

*रायगढ़* । आज दिनांक 14.02.2024 को धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा महिला से छेड़खानी के मामले में बायसी कालोनी निवासी विपुल मल्लिक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । बीते 03 दिसंबर को थाना धरमजयगढ़ में क्षेत्र की महिला द्वारा 01 दिसंबर को खेत में काम करने के दौरान बायसी कालोनी के विपुल मल्लिक द्वारा बुरी नियत से हाथ बांह को पकड़ कर छेड़खानी करने की रिपोर्ट लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया गया था । धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी विपुल मल्लिक पर छेड़खानी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान आज फरार आरोपी को गांव में देखे जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर में दबिश दिया गया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी विपुल मल्लिक पिता सिद्धेश्वर मल्लिक उम्र 35 वर्ष साकिन बायसी कालोनी थाना धरमजयगढ जिला रायगढ (छ.ग.) से पूछताछ कर आरोपी के कृत्य पर गिरफ्तार कर आज ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment