BJP में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के दो पूर्व विधायकः प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा शाम को लेंगे सदस्यता; CM साय भी रहेंगे मौजूद
रायपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के 2 पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा गुरुवार को बीजेपी में शामिल हों रहे है। दोनों नेता शाम 7 बजे प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। प्रमोद शर्मा JCCJ के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले 26 अक्टूबर को उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली थी।
वहीं, पूर्व विधायक विधान मिश्रा जोगी की कैबिनेट में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। विधान मिश्रा भी कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस में चले गए थे, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने JCCJ को अलविदा कह दिया था। अब बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।
इधर एक खबर यह भी आ रही है की बिलासपुर जिले के एक पूर्व कांग्रेसी विधायक और कुछ नगर निगम की पार्षद और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा प्रवेश की तैयारी में है और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के संपर्क में हैं
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

