भिलाई (वायरलेस न्यूज) । प्रदेश पत्रकार यूनियन छ.ग. के संस्थापक एवं महासचिव स्व.पूरन एवं अंजू साहू की सुपुत्री ऐश्वर्या ने एम.ए. इंग्लिश की परीक्षा में प्रवीण्य सूची में सातवां स्थान हासिल कर राजनांदगांव शहर का नाम रोशन किया है।

कोरोनाकाल के व्दितीय कालखण्ड में महामारी ने पीपीयू के महासचिव पूरन साहू को हम सभी से छीन लिया था। पति की असमय मृत्यु के बाद भी कठिन परिस्थितियों में धर्मपत्नी श्रीमती अंजू साहू ने हिम्मत नहीं हारी,और बच्चों के शिक्षा दीक्षा पर अपना सम्पूर्ण ध्यान केंद्रित कर दिया। अच्छे संस्कारों तथा उच्च शिक्षा दीक्षा के फलस्वरूप ही आज पूरन -अंजू साहू की सुपुत्री ने एम.ए. इंग्लिश की परीक्षा प्रवीण्य सूची में उत्तीर्ण कर माता पिता व राजनांदगांव शहर को गौरवान्वित किया है।

ऐश्वर्या के प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर अभिभावकों और नगर का नाम रोशन करने पर बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवम पूर्व उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश पत्रकार यूनियन छग के अध्यक्ष प्रदीप सान्याल सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं एवं ऐश्वर्या के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.18रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी.*
Uncategorized2026.07.18कर्रा नाला बांध फूटा, गांव वाले डरे ,सैकड़ो की संख्या में है मगरमच्छ,कलेक्टर निरीक्षण के लिए पहुंचे, सीसीएफ पांडेय ने डीएफओ को नजर रखने निर्देशित किया एसडीएम ने किसानों से अपील की है खेतों , घरों में भी सावधान रहें ग्रामीण
छत्तीसगढ़2026.07.17अगले 24 घंटे में बिलासपुर और मुंगेली में अत्यधिक भारी बारिश का अचानक अलर्ट रिंगटोन मोबाइल में बजने लगा !
बिलासपुर2026.07.17बिलासपुर में लगातार बारिश के बाद जनजीवन को सामान्य बनाने हेतु अमर अग्रवाल ने दिए निर्देश*
