🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा ; पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के घर ईडी की टीम पूछताछ करने पहुंची

On: March 1, 2024 10:47 AM

कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के घर पर भी ईडी की टीम पूछताछ कर रही है.

रायपुर :(वायरलेस न्यूज)  कोरिया, बालोद और कोरबा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दस्तक दी है. बैकुंठपुर के जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में आज तड़के ED की दो गाड़ियां पहुंची, जहां उन्होंने रेस्ट हाउस में रह रहे जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछताछ शुरू की है. वहीं बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास घर में ईडी की टीम पहुंची है. कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के घर पर भी ईडी की टीम पूछताछ कर रही है.

आपको बता दे कि जनपद सीईओं के पद पर रहने वाले राधेश्याम मिर्झा पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में प्रभावशाली अधिकारी रहे हैं। कोरबा जिले की जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में उनके द्वारा कराये गये कार्य और मनमानी काफी सुर्खियों में रहे है। वहीं जनपद सीईओं मिर्झा द्वारा कोरबा में पोस्टिंग के दौरान डीएमएफ फंड में किये गये अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर ईडी द्वारा जांच किये जाने की भी आशंका जतायी जा रही है। आपको बता दे कि राधेश्याम मिर्झा का मूल पद मंडल संयोजक का है, बावजूद इसके वे कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। रसूखदार होने के साथ ही वसूली को लेकर वे मिर्झा हमेशा विवादों में रहे हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment