🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

उत्कल एक्सप्रेस का जैतहरी ,नौरोजाबाद स्टेशन में, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का जैतहरी, वेंकटनगर स्टेशन में, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन तथा रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस का नौरोजाबाद स्टेशन में ठहराव की सुविधा

On: March 2, 2024 7:14 AM

बिलासपुर –(वायरलेस न्यूज 02 मार्च 2024 ) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले तीन स्टेशनों में 04 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । जिसमें उत्कल एक्सप्रेस का जैतहरी व नौरोजाबाद स्टेशन में, बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का जैतहरी व वेंकटनगर स्टेशन में, बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन में तथा रीवा-चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का नौरोजाबाद स्टेशन में ठहराव की सुविधा शामिल है ।

विवरण इस प्रकार है –
⏩ गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का दिनांक 04 मार्च 2024 से तथा 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का दिनांक 05 मार्च 2024 से मंडल के जैतहरी व नौरोजाबाद स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, जैतहरी स्टेशन 16.44 बजे पहुंचेगी एवं 16.45 बजे रवाना होगी तथा नौरोजाबाद स्टेशन 18.52 बजे पहुंचेगी एवं 18.53 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, जैतहरी स्टेशन 06.16 बजे पहुंचेगी एवं 06.17 बजे रवाना होगी तथा नौरोजाबाद स्टेशन 04.03 बजे पहुंचेगी एवं 04.04 बजे रवाना होगी |
⏩ गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का पुनः परिचालन प्रारम्भ होने के दिन से मंडल के वेंकटनगर व जैतहरी स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, वेंकटनगर स्टेशन 00.29 बजे पहुंचेगी एवं 00.30 बजे रवाना होगी तथा जैतहरी स्टेशन 00.39 बजे पहुंचेगी एवं 00.40 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, जैतहरी स्टेशन 00.03 बजे पहुंचेगी एवं 00.04 बजे रवाना होगी तथा वेंकटनगर स्टेशन 00.18 बजे पहुंचेगी एवं 00.19 बजे रवाना होगी |
⏩ गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का पुनः परिचालन प्रारम्भ होने के दिन से मंडल के वेंकटनगर स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, वेंकटनगर स्टेशन 21.47 बजे पहुंचेगी एवं 21.48 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, वेंकटनगर स्टेशन 05.29 बजे पहुंचेगी एवं 05.30 बजे रवाना होगी |
⏩ गाड़ी संख्या 11751/11752 रीवा-चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का पुनः परिचालन प्रारम्भ होने के दिन से मंडल के नौरोजाबाद स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस, नौरोजाबाद स्टेशन 23.21 बजे पहुंचेगी एवं 13.22 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस, नौरोजाबाद स्टेशन 23.50 बजे पहुंचेगी एवं 23.51 बजे रवाना होगी |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment