रेलवे मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को कैप कोर्ट लगाकर 194 मामले में एक लाख डेढ़ हजार का अर्थदंड लगाकर जुर्माना वसूलने के आदेश दिए।
रायगढ़ ।वायरलेस न्यूज़। पिछले तीन-चार महीने से रेल सुरक्षा बल रायगढ़ एक अभियान चला कर ट्रेनों में सामान भेजने वाले हाकरो, रेल यात्रियों को तंग कर उनसे पैसे मांगने वाले किन्नरो, ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वाले, महिला बगियन में यात्रा करने वाले पुरुषों के विरुद्ध 194 मामले दर्ज किए थे मंगलवार को विशेष रेल्वे मजिस्ट्रेट बिलासपुर ने रायगढ़ में कैंप कोर्ट लगाकर सभी आरोपियों को अर्थ दंड से करके समझाइश देकर जुर्माना वाले के आदेश दिए। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा मीडिया को बताया कि पिछले तीन-चार महीना से रेल सुरक्षा बल की टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर ट्रेनों में फेरी कर समान बेचने वाले हाकरो ,चेन पुलिंग करने वाले,महिला बोगी में यात्रा करने वाले लोगो और ट्रेनों में यात्रियों को तंग कर उनसे रुपए मांगने वाले किन्नरों के विरुद्ध तकरीबन 194 मामले दर्ज किए थे। मंगलवार को विशेष रेल्वे मजिस्ट्रेट बिलासपुर श्रीमान पवन अग्रवाल ने रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ में कैप कोर्ट लगाकर सभी मामलों के आरोपियों पर अर्थदंड लगाकर जुर्माना वसूलने के आदेश दिए बल की टीम ने उनसे एक लाख एक हजार पांच सौ रुपए जुर्माने की राशि वसूल की है। इसके बाद विशेष रेल्वे मजिस्ट्रेट बिलासपुर श्रीमान पवन अग्रवाल ने रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ में कैप कोर्ट में सभी आरोपियों को समझाइए देकर बताया कि ट्रेनों में इस तरह के अपराध करने से आप लोगो को बचना चाहिए ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

