बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 12 मार्च 2024) – केंद्र सरकार के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने सभी राज्यों में स्मार्ट डिजिटल मीटर लगाने की योजना बनाई है। प्राधिकरण ने उपभोक्ताओं के पोस्ट पेड मीटर बदलकर प्रीपेड मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में बिलासपुर शहर के तोरवा स्थित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र से इस योजना की शुरूआत कर दी गई है।
बिलासपुर रीजन के तोरवा स्थित उपकेन्द्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता श्री ए.के.धर, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगडे़ तथा जीनस कंपनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया है, प्रथम चरण में तोरवा के 5 फीड़र में मॉडम लगाये गये जो कि सिस्टम से ऑनलाईन कनेक्ट होकर रीडिंग भी देना शुरू कर दिया है।
इस संबंध में मुख्य अभियंता श्री धर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके क्रियान्वयन होने से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवा में वृद्धि होगी साथ ही उन्हे बिल संबंधी समस्याओं का सामना नही करना पडेगा स्मार्ट मीटर के लगने से उपभोक्ताओं को सही बिल मिल सकेगी तथा वे अपने बिल की निगरानी स्वयं कर सकेंगे। इस संबंध में जीनस कंपनी के प्रतिनिधी द्वारा बताया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को मोबाइल के बैलेंस की तरह रिचार्ज करना होगा जितने रूपए का रिचार्ज मीटर में होगा उतनी राशि की ही बिजली का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यदि रात के समय प्रीपेड का बैलेंस खत्म होता है तो तत्काल बिजली बंद नहीं की जाएगी। मीटर रिचार्ज करवाने के लिए लोगों को सुबह तक समय दिया जायेगा। सुबह तक इस्तेमाल की गई बिजली का बिल भुगतान रिचार्ज करने के बाद बैलेंस में से ही खुद ब खुद कट जाएगा।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम सरकार, श्री मुख्तार श्री हेमंत चन्द्रा एवं जीनस कंपनी से श्री प्रिंस शर्मा, श्री अरविंद सिह, श्री अतुल तिवारी, श्री पवन पटेल तथा बिलासपुर नगर वृत्त के समस्त सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंतागण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

