बिलासपुर। (, वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर लोकसभा कोर कमेटी की बैठक इमलीपारा स्थित लोकसभा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक में लोकसभा प्रत्याशी का दौरा तय किया गया और प्रत्येक विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अधिक से अधिक स्थानों में आमजनों के बीच पहुॅच सके इसको लेकर चर्चा की गई, वहीं आगामी दिनों में लोकसभा बिलासपुर के प्रत्येक में विधानसभा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है जिसकी रूप रेखा तैयार की गई और शक्ति केन्द्र स्तर पर बैठक आयोजित करने कर रणनीति बनाई गई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री अरूण साव, क्लस्टर प्रभारी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, लोकसभा प्रभारी डॉ.सियाराम साहू, लोकसभा संयोजक एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मुंगेली भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक, जिला सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, लखनलाल साहू, रजनीश सिंह, राजा पाण्डेय, हर्षिता पाण्डेय, राजू सिंह क्षत्री, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, गुरूमीत सलूजा, गिरीश शुक्ला, जीवन पाण्डेय, नरेन्द्र शर्मा, शंकरदयाल शुक्ला, बीपी सिंह, चंद्रकुमार सोनी, दुर्गा महेश्वर, द्वारिका जायसवाल, सीताराम साहू उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

