यात्रियों को मिल रही है आसान कैश लेस एवं डिजिटल भुगतान की सुविधा।
एटीवीएम व यूटीएस मोबाइल ऐप का करें प्रयोग, पाएँ डिजिटल/कैशलेस लेनदेन के साथ लाइन में लगने के झंझट से मुक्ति |
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 22 मार्च 2024 ) डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करने, सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा देने तथा यात्री कतारों की परेशानी का सामना किए बिना टिकट खरीद सकें, इसी उद्देश्य से से रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों के आरक्षित एवं अनारक्षित टिकटों के लिए यूपीआई आईडी के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है | डिजिटल भुगतान की सुविधा को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिलासपुर स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर नम्बर सात पर क्यूआर कोड स्कैनिंग डिवाइस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसके माध्यम से यात्रियों द्वारा जनरल (अनारक्षित) टिकट का भुगतान अब क्यूआर कोड स्केनिंग डिवाइस से किया जा रहा है । यात्रियों को क्यूआर कोड स्केनिंग डिवाइस से आसान डिजिटल भुगतान की सुविधा मिल रही है | बिलासपुर मंडल के 20 स्टेशनों में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा उपलब्ध है | इन मशीनों से यात्री बिना लाइन लगे सरलतापूर्वक क्यूआर कोड एवं आर-वालेट के माध्यम से भुगतान कर किसी भी स्टेशन का जनरल (अनारक्षित) टिकट प्राप्त कर सकता है । इसी प्रकार यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करके लाइन में लगने के झंझट से मुक्ति पा सकते है | साथ ही आर-वालेट से भुगतान करने पर तीन प्रतिशत अतिरिक्त बोनस भी मिलता है | इन माध्यमों से टिकट बुक करने पर यात्रियों को टिकट काउंटर की लाइन से निजात मिल रही है । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विकास कुमार कश्यप ने बताया कि क्यूआर कोड, यूपीआई, एटीवीएम व यूटीएस ऑन मोबाइल एप से यात्रियों को बिना लाइन लगे त्वरित टिकट मिलने के साथ ही आसान डिजिटल भुगतान की सुविधा तो मिल ही रही है साथ ही चेंज/ खुल्ले पैसे आदि की दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि क्यूआर कोड, यूपीआई, एटीवीएम एवं यूटीएस ऑन मोबाइल एप से जनरल (अनारक्षित) टिकट बनाने की सुविधा का लाभ उठायें और अपनी यात्रा को सुगम बनायें |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

