बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) राजनांदगाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बाद अब बिलासपुर में भी भिलाई के MLA देवेंद्र यादव को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। यहां नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा से भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के नाम को फाइनल कर दिया है, जिसके बाद से बिलासपुर के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के मन में विरोध का स्वर फूटने लगा है। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से सोशल मीडिया में देवेंद्र यादव को बाहरी बताकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल यह किया जा रहा है कि क्या बिलासपुर में सशक्त नेतृत्व की कमी है। देवेंद्र यादव के नाम का विरोध करते हुए नगर पंचायत बोदरी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने अलग-अलग स्लोगन लिखकर पोस्टर चस्पा किया है। हाथ से लिखे पोस्टर में मेरी तपस्या में क्या कमी रह गई, बिलासपुर से मुझे प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया गया जैसे सवाल भी किए गए हैं। कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का कहना है कि लोकसभा सीट से गलत प्रत्याशी चयन के खिलाफ उनका प्रदर्शन है। पार्टी हाईकमान के साथ ही प्रदेश के नेताओं ने बिलासपुर के नेताओं को नजरअंदाज क्यों किया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनका धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन जारी रहेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

