बिलासपुर/रायगढ़. (वायरलेस न्यूज)
जिंदल समूह के संस्थापक और भारतीय उद्यमिता की धाक पूरी दुनिया में जमाने वाले ओमप्रकाश जिंदल की 19वीं पुण्यतिथि पर जेएसपी परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जिंदल स्टील एंड पॉवर के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय, जिंदल लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनंदिता बंद्योपाध्याय एवं वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। फिर पूरे दिन श्रीमद्भगवत गीता का पाठ चलता रहा। इसके अलावा फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल, आशा-द होप, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी, ओपी जिंदल कम्यूनिटी कॉलेज एवं स्टील स्ट्रक्चरल डिवीज़न पूंजीपथरा में भी श्रद्धांजलि दी गई। जेएसपी फाउंडेशन की टीम द्वारा शहर एवं आसपास के गांवों में विविध कार्यक्रम गए।
31 मार्च को जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। संपूर्ण जिंदल उद्योग समूह के साथ रायगढ़ में भी इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह 8 बजे जेएसपी परिसर में सेंट्रल बेरियर के पास स्थित श्री जिंदल की प्रतिमा पर जेएसपी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय, श्रीमती अनिंदिता बंद्योपाध्याय, संजीव चौहान, संजय सिन्हा, अरविंद कुमार भगत, अमित खोखर, राम किशोर सहित अन्य अधिकारीयों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। फिर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर परिक्रमा की। इसके बाद परिसर स्थित मंदिर में श्रीमद्भगवत गीता का पाठ शुरू हुआ। यह पाठ देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान जेएसपी के सभी विभागों के प्रमुख तथा अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इसके अलावा सभी केंद्रों में आवश्यकतानुसार टीवी, वाटर कूलर, कूलर, बर्तन, फ्रिज, सूखा राशन सहित अन्य सामग्रियां भी उपलब्ध करायी गयीं। विशेष बच्चों के संस्थान उम्मीद, नीलांचल, बूढ़ीमाई सेवा समिति, चक्रधर बाल सदन, डी—एडिक्शन सेंटर समर्थ, नवजीवन, घरौंदा, आशियाना, मातृ—निलयम आदि में भी भोजन की व्यवस्था के साथ ही उनकी जरूरत के अनुसार सामग्री उपलब्ध करायी गयी। मां भगवती गौ—सेवा केंद्र में पशुधन उपचार शिविर लगाया गया एवं पशु आहार भी उपलब्ध कराया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

