रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) 1 अप्रेल को नीलाचल भवन मे उत्कल दिवस मनाया जायेगा। 1अप्रैल 1936 को भाषाई आधार पर बंगाल व बिहार से ओड़िशा राज्य की स्थापना एक लम्बे संघर्ष के पश्चात हुआ था। इसी दिन को सभी उत्कल भाषी लोग उत्कल दिवस के रूप मे मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर उत्कल भाषियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।
अप्रेल दिवस मे उत्कल सांस्कृतिक समिति की सभी शाखाएं अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश करेंगे। सभी उपसमिति ( जगन्नाथ मंदिर, पंडित भवानी शंकर षड़गी विद्यालय, उत्कलिका, नीलाचल समिति, स्पोर्ट्स क्लब अपनी 2023 की उपलब्धि व 2024 मे अपने समिति द्वारा करने वाले कार्यों की सूचि पेश करेंगे।
इस दिन आजीवन सदस्यों को खुले मंच से बोलने का मौका दिया जायेगा!सदस्य समिति मुखिया से उनके द्वारा किये कार्यों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समिति ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम मे हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। उत्कल दिवस के अवसर पर बिभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

