चेक पोस्ट पर तैनात टीम से कहा अलर्ट रहकर करें जांच
रायगढ़, 2 अप्रैल 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल आज फील्ड पर निकले। वे रेंगालपाली चेक पोस्ट के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने गुजरने वाले वाहनों की हो रही जांच का मुआयना किया। उन्होंने चेक पोस्ट में तैनात टीम से गाडिय़ों की जांच के संबंध में जानकारी ली और जांच रजिस्टर का अवलोकन किया। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव व अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय इस दौरान साथ रहे।
कलेक्टर श्री गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने इस दौरान गुजर रहे गाडिय़ों को रुकवा कर जांच भी करवाई। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से अवैध धनराशि व अन्य वस्तुओं का परिवहन के रोकथाम के लिए ऐसे सभी वाहनों की सघन जांच होनी चाहिए। जिस गाड़ी को जांच कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी दर्ज की जाए। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने टीम को पूरी तरह से अलर्ट रहकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिलासपुरSeptember 20, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?

