मित्र मण्डल द्वारा सिंधी पंण्चांग विमोचन
बिलासपुर. (वायरलेस न्यूज) नगर की समाजिक संस्था सिंधु मित्र मण्डल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिंधी समाज के विभिन्न पर्व की संपूर्ण जानकारी विवरण की पंण्चांग का विमोचन किया जावेगा. इस संदर्भ में विगत दिवस संस्था की बैठक एक निजी हाॅटल में संपन्न हुई.संस्था के अध्यक्ष गोवर्धनदास वाधवानी ने बताया कि ये पत्रिका हमारे समाज के लिए बहुत ही उपयोगी होती है तथा यथा शीघ्र पत्रिका का विमोचन श्री सिंधु अमरधाम आश्रम झूलेलाल मंदिर चकरभाटा के संत सांई लाल दास जी,डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग धन गुरु नानक दरबार उल्हासनगर के साईं जसकीरत सिंग एवं शदाणी दरबार रायपुर के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से किया जावेगा. बैठक में डॉ. हेमंत कलवानी, बृजलाल नागदेव, जगदीश जज्ञासी, श्रीचंद दयालानी, दिलिप जगवानी एवं अनेक सदस्य उपस्थित थे.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिलासपुरSeptember 20, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया

