चार दशक के सफर ने इस शख्स को मीडिया जगत में टॉप बनाया….
जीवन का 64 वा बसंत पूरा करने पर बधाई….
कोई व्यक्ति यू ही टॉप नही बन जाता….जीवन सफ़र के कांटे ही गुलाब जैसी ख्याति का एहसास कराते है l पत्रकारिता के भीष्म पितामह स्वर्गीय गुरुदेव काश्यप के सानिध्य में अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुवात करने वाले इस शख्स ने जो कमाया है वह आम इंसान के बस की बात नही ….छात्र आंदोलन की कोख से जन्मे इस शख्स की असीमित ऊर्जा इस शख्स को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया के निकट ले आई..चार दशक के सफर में एक व्यक्ति कितना कमा सकता है..लाखो.. करोड़ो…अरबो….धन की उपयोगिता केवल इस सफ़र तक ही मानी जाती है l लेकिन अनिल रतेरिया ने जो कुछ कमाया है वो ख्याति नश्वर है जिसे स्वय विधाता का विधान भी नष्ट नही कर सकता……चार दशक पहले प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता और फिर सोशल मीडिया में पोर्टल की पत्रकारिता में आये बदलाव का सबसे बड़े गवाह रहे अनिल रतेरिया के नैतिक मूल्य सिद्धांत उर्जा व कार्यशीली आज की युवा पत्रकारिता के लिए एक मिशाल है l टॉप न्यूज के नाम से एसएमएस सेवा शुरू करने वाले अनिल भाई ..प्रिंट मीडिया के लिए समाचारों का बड़ा स्त्रोत बने रहे। पिछले मई माह में अनिल भाई ने एक इस्पाती निर्णय लिया और इस्पात-टाइम्स का संचालन उनके कुशल हाथो में आ गया…
दृढ़ संकल्पों के साथ नैतिक सिद्धांतो की बुनियाद पर खड़े टॉप न्यूज के संस्थापक अनिल भाई के का बड़े मुकाम को डिगा पाना सम्भव नही …
उनके दौर के पत्रकार व पत्रकारिता सफेद बालों के संक्रमण में आ चुकी… अनिल रतेरिया के काले घने बालो का राज व उनकी साकारत्मक कार्यशैली में छिपा हुआ है l
आप स्वस्थ्य रहे…समृद्ध रहे…अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज.💐💐💐💐💐💐💐
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

