गोंदिया (वायरलेस न्यूज) दिनांक 08.04.24 को मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में मंडल टास्क टीम-01 एवं रेसुब पोस्ट गोंदिया के बल सदस्यों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेल मे अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष निगरानी एवं चेकिंग करते हुए ऑपेरशन नारकोस चलाया जा रहा था । उक्त चेकिंग में आमगांव-गोंदिया के बीच ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस के इंजन से तीसरे जनरल कोच नंबर SR-156423/C की चेकिंग करने पर एक सीट के नीचे से 03 पिट्ठू बैग लावारिस हालत में बरामद हुए । उक्त बैग के बारे में कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री द्वारा बैग के मालिक के बारे में कोई जानकारी नही होना बताया गया । टीम द्वारा बैैग खोलकर देखने पर उसमें भूरे रंग के टेप से लपेटे हुए कुल 07 पैकेट मिले जिसमे गाँजा भरा हुआ था । उक्त गाडी के समय 18:51 बजे गोंदिया स्टेशन प्लेटफाॅर्म क्र. 03 पर आने पर बल सदस्यों द्वारा फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करते हुए बैग को उतारकर राजपत्रित अधिकारी श्री विकास सोनावने, अपर तहसीलदार गोंदिया व उपस्थित पंचो के समक्ष नियमानुसार कार्यवाही की गई । सभी पैकेट से नमूना (सैंपल) निकालकर बाकी बंडलों को सील किया गया । नियमों का पालन करते हुए बैग व बंडलों को आगे कानूनी कार्यवाही हेतु दस्तावेजों सहित जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया जहाँ विषयांकित मामला दर्ज कर उसकी जॉंच शुरू कर दी गई है । बरामद किये गए गाँजे का कुल वजन 14.534 किलो है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 2,90,680/- रुपये है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

