🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायपुर रेल मण्डल के सिलियारी एवं मांढर रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग एवं तीसरी लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य के लिए कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित

On: April 9, 2024 12:29 PM

रायपुर रेल मण्डल के सिलियारी एवं मंढर रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग एवं तीसरी लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य के लिए कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित


बिलासपुर:-(वायरलेस न्यूज 09 अप्रैल, 2024)  रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मण्डल के सिलयारी-मांधार रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग एवं तीसरी लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य सहित अनेक कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा । *लेवेल क्रोससिंग पर गर्डर लौंचिंग से आने वाले दिनों मे सड़क मार्ग उपयोगकर्ता को ट्रेन परिचालन के दोरान लेवेल क्रॉसिंग गेट पर रुकने की अवश्यकता नहीं होगी । इसी प्रकार इससे रेल परिचालन भी निर्भय एवं संरक्षित होगा* । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  2. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  3. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर- मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  4. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  5. दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  6. दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  7. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को झारसुगुड़ा एवं गोंदिया से चलने वाली 08862 /08861 झारसुगुड़ा-गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment