*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी अकादमियों की मंजूरी*
*रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी होगी शुरू*
रायपुर, (, वायरलेस न्यूज़ 07 जनवरी 2025 ) / छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। नए साल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने राजधानी रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी का प्रारंभ करने के लिए मंजूरी दी है। इन दो नई अकादमी के प्रारंभ होने से यहां के खिलाड़ी टेनिस और हॉकी के क्षेत्र में देश में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना सकेंगे।
टेनिस और हॉकी अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के साथ ही उत्कृष्ट कोच भी उपलब्ध होंगे। जहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं हॉकी और टेनिस के खिलाड़ियों को अपने हुनर को संवारने और निखारने में मदद मिलेगी। इन खेल अकादमियों की स्थापना से राज्य में खेलों के विकास के लिए एक नया वातावरण बनेगा। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकेंगे।
गौरतलब है कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायपुर में स्थापित होने वाले टेनिस अकादमी के लिए 13 नए पदों तथा राजनांदगांव की हॉकी अकादमी के लिए 14 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.07.17अगले 24 घंटे में बिलासपुर और मुंगेली में अत्यधिक भारी बारिश का अचानक अलर्ट रिंगटोन मोबाइल में बजने लगा !
बिलासपुर2026.07.17बिलासपुर में लगातार बारिश के बाद जनजीवन को सामान्य बनाने हेतु अमर अग्रवाल ने दिए निर्देश*
Uncategorized2026.07.17रेसुब ऊसलापुर ने करगीरोड स्टेशन में मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले का मुख्य आरोपी पवन नायक को पुष्पराजगढ़ से किया गिरफ्तार
Uncategorized2026.07.17मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राजकुमार की सतर्कता एवं ईमानदारी से यात्री को मिला उसका खोया हुआ मोबाइल
