बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज़) श्री राम रसोई बिलासपुर की दो शाखाएं संचालित होती है ।पहले हनुमान मंदिर पुराना बस स्टैंड बिलासपुर दूसरा आर्य समाज भवन के सामने गोड़ पारा बिलासपुर इस अभियान की तीसरी वर्षगांठ की पावन अवसर पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो जहां प्रतिदिन मात्र ₹10 में जरूरतमंद लोगों को ताजा व स्वादिष्ट भोजन कराया जाता है । इसी परिपेक्ष में श्रीराम रसोई, बस स्टैंड की भोजन सेवा को अनवरत चलते हुए 3 साल, 14 जनवरी 2025 को पूर्ण हो गई है, उसे बेहतर और उत्साह पूर्वक मनाने हेतु मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे से हनुमान मंदिर, बस स्टैंड में मनाने का निर्णय लिया है। इसमें 1008 विप्र जिसमें पुजारी, पंडित, महाराज आमंत्रित किये गये हैं। मौनी अमावस्या को अमृत स्नान महाकुंभ के पावन दिवस पर पितरों के तर्पण हेतु भोजन सेवा कराने के लिए आप सब भी सादर आमंत्रित है।
महा अभियान के आमंत्रण की इस शुभ बेला में अखिल भारतीय संत समाज, छत्तीसगढ़ के प्रमुख आचार्य डॉ दिनेश महाराज,पीतांबर पीठाधीश्वर मंदिर आशीर्वाद देने हेतु पूरे समय उपस्थित रहेंगे।
श्रीराम रसोई के अभी तक के कार्यक्रमों में यह सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्री राम रसोई अभियान के आयोजन पर आयोजक मंडल समिति को टेंट, भोजन, साउंड , गिफ्टिंग और आमंत्रण देने हेतु सेवादारों की आवश्यकता है । उन्होंने अपील करते हुए सभी से त्रेतायुग में श्री राम के बानर सेना के साथ सेतु निर्माण में गिलहरी की भूमिका की तरह आम जनों से सहयोग हेतु विनम्र अनुरोध किए हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए राजीव अग्रवाल 7000613713 तथा राजकुमार अग्रवाल 9425221214 से संपर्क किया जा सकता है.
श्री राम रसोई के तृतीय वर्षगांठ पर – मौनी अमावस्या के पावन दिवस 29 जनवरी को विशाल भव्य आयोजन
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

