🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मनेन्द्रगढ़ की बाल प्रतिभा ने सबका मन मोहा – 13 वर्षीय अनन्या ने बनाई सुंदर बाल गणेश प्रतिमा

On: August 27, 2025 1:40 PM

मनेन्द्रगढ़ की बाल प्रतिभा ने सबका मन मोहा – 13 वर्षीय अनन्या ने बनाई सुंदर बाल गणेश प्रतिमा

मनेन्द्रगढ़।( वायरलेस न्यूज)
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर की बाल प्रतिभा ने अपनी कला से सभी का दिल जीत लिया है। अग्रवाल लाज रोड निवासी अनन्या अग्रवाल (आयु 13 वर्ष), पिता श्री विमलेश अग्रवाल ने अपने हाथों से विघ्नहर्ता श्री बाल गणेश की आकर्षक प्रतिमा तैयार की है।

सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में इतनी निपुणता और श्रद्धा के साथ प्रतिमा निर्माण करना अनन्या की गहरी लगन और कला के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मिट्टी से निर्मित इस प्रतिमा को अनन्या ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से सजाया है। उनके इस प्रयास ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले और नगर का गौरव बढ़ाया है।

प्रतिमा दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अनन्या की कला की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इस स्तर की कलाकृति सचमुच प्रेरणादायी है और आने वाली पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रही है।

नगरवासियों ने अनन्या की प्रतिभा को “भक्ति और कला का अद्भुत संगम” बताते हुए उनकी प्रशंसा की है। गणेश उत्सव के अवसर पर यह छोटी-सी झलक पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment