*अवैध धान परिवहन पर लैलूंगा पुलिस की एक और कार्रवाई*
*25 क्विंटल अवैध धान व पिकअप वाहन जब्त, मंडी सचिव को दी गई सूचना*
*रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 25 दिसंबर*) । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में दीगर प्रांतों से छत्तीसगढ़ की कृषि उपज मंडियों में अवैध रूप से धान खपाए जाने पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है । वहीं लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध धान परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में दिनांक बीते रात (25 दिसंबर 2025) को गश्त के दौरान थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर ग्राम कुपाकानी से पाकरगांव के मध्य मेन रोड पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर एक *योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक CG 14 MP 3493* को रोककर जांच की।
जांच के दौरान वाहन में करीब 25 क्विंटल धान लोड पाया गया, जिसका परिवहन किया जा रहा था। वाहन में सवार व्यक्तियों की पहचान तरूण सिदार पिता मोहित राम सिदार (उम्र 21 वर्ष, निवासी सुस्डेगा मुड़ापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर) एवं हेमन्त सिदार पिता शिवशंकर सिदार (उम्र 29 वर्ष, निवासी केरजू, चौकी केरजू, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया, किंतु अनावेदकों द्वारा धान के संबंध में किसी भी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर पुलिस ने कारण सबूत में पिकअप वाहन सहित लगभग 25 क्विंटल धान, जिसकी अनुमानित कीमत ₹77,500 है, को धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की कार्यवाही जप्त कर अपने कब्जे में लिया।
मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु मंडी सचिव लैलूंगा को सूचना प्रेषित की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

