*आर पी एफ दुर्ग द्वारा 19 साल पुराने केस के स्थाई वारंट (PNBW) के आरोपी को किया गिरफ्तार *
दुर्ग (वायरलेस न्यूज)
* महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रे सु बल, एस ई सी आर बिलासपुर महोदय द्वारा चलाए जा रहे वारंट तामील अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्गदर्शन में दुर्ग पोस्ट प्रभारी द्वारा टीम गठित किया गया है ।
* विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग अपराध क्रमांक 11/2007 एवं न्यायालय प्रकरण क्रमांक 602/2008 धारा 3(a)RP(up) ऐक्ट में आरोपी राजू कुमार पिता स्वर्गीय शिवरतन पासवान उम्र 45 वर्ष निवासी दुर्गा धर्म कांटा के सामने ,मुरली किराना स्टोर के पास, थाना- खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) स्थाई निवासी – ग्राम झुनहाटी थाना- किंजर जिला- अलवर (बिहार) के विरूद्व स्थायी गिरफ्तारी वारण्ट दिनांक 30.10.2012 जारी किया गया था।
* उक्त वारण्ट की तामिली के क्रम मे पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट दुर्ग के निर्देशन पर सउनि निरंजन, प्र.आ. बी.राजौरिया आरक्षक एस. आर. मीना के द्वारा आरोपी के गृह ग्राम झुनहाटी बिहार जाकर पतासाजी के दौरान आरोपी विगत 09/10 वर्षो से गुजरात में रहकर गाड़ी चलाता है पता चला आरोपी के घर वालो को नोटिस दिया गया एवं उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था l
* जिसके अनुपालन में आज दिनांक 10.04.2026 को आरोपी स्वयं आर पी एफ पोस्ट दुर्ग में अपना उपस्थिति दर्ज किया और उसने वारंट में दिये गये नाम व पता स्वयं का होना स्वीकार किया l
* कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात माननीय विशेष रेलवे न्यायालय, रायपुर (छ.ग.) के समक्ष वारण्टी को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु मूल वारण्ट सहित पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

