किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ महासमुंद
महासमुंद – महासमुंद जिले में वन्य प्राणियों की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन अलग-अलग तरह के वन्य प्राणियों का शिकार सामने आ रहा है और वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है महासमुन्द क्षेत्र के सिरगिडी गांव में जंगली जानवरों का शिकार करने वाले 5 आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा । ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को खबर कर आरोपियों की जानकारी दी तो तत्काल पुलिस टीम पहुंच गईं है . आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है
उल्लेखनीय हैं कि महासमुन्द जिले में बेजुबान जानवरों को शिकार करने मामले लगातार आ रहे है पिछले दिनों क्षेत्र में हिरण भालू और हाथी भी शिकार हो गए थे कुछ दिन पहले शिकारी ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए करेंट में बैल चपेट में आ गए थे नित्य प्रतिदिन इस तरह के मामले आ रहें है वनों में वन्य प्राणी की कमी हो रहीं है। वन्य प्राणियों की तस्करी में जुड़े शिकारी लगातार वन्य प्राणियों का अलग-अलग तरीकों से शिकार कर रहे हैं इसके बाद भी वन विभाग की टीम कोई कारगर कदम नहीं उठा पा रही है जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रहे हैं और वन्य प्राणियों का शिकार थमने का नाम नहीं ले रहा है फिलहाल सिरगिडी मे पुलिस की टीम पहुंच गई तथा छानबीन कर रहीं ।ग्रामीणों के जागरूकता की वजह से शिकारी खुद कानून के शिकार हो गए है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

