किशोर कर महासमुंद
महासमुंद- अल्प अवधि में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर नगर विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने वाले नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल का कंप्यूटर एवं फोटो कॉपी एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। सरायपाली नगर के गीता भवन में आयोजित एक सादा कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के साथ नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना और नागरिक एकता समिति के अध्यक्ष अमिता आहूजा भी उपस्थित थे। कमप्यूटर और फोटोकॉपी एशोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने इस दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष का कंप्यूटर और फोटो कॉपी एसोसिएशन को मिल रहा सहयोग काफी सराहनीय है उन्होंने यूनियन की मांग और उद्देश्य पर भी जानकारी दी तथा पालिका अध्यक्ष से आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एसोसिएशन की मांग पर प्रशासन को अवगत कराने की अपील भी की उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने इस दौरान कहा कि कंप्यूटर एवं फोटोकापी एसोसिएशन द्वारा रविवार को साप्ताहिक बंद रखने की मांग जायज है क्योंकि इस दिन गांव देहात के लोग सरकारी काम से शहर में नहीं आते हैं जबकि अन्य दिन फोटोकापी ही दुकानों को बंद रखने से नगर में आए लोगों को सरकारी काम के लिए भटकने की नौबत आती है सरायपाली नगर के उपस्थित सभी फोटो कॉपी और कंप्यूटर व्यवसाय से जुड़े लोगों को हरदीप सिंह रैना ने भी संबोधित किया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक शर्मा महेंद्र बाग गोपाल अग्रवाल संगठन के संरक्षक केसरी नंदन सेन सहित यूनियन के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

