दिल्ली मेट्रो के परिचालन का दिशा निर्देश तय करने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय व डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) के अधिकारियों के बीच मंगलवार को चर्चा हुई। उम्मीद है कि बुधवार को मंत्रालय परिचालन के लिए दिशा निर्देश जारी करेगा। तब यह स्पष्ट होगा कि मेट्रो के परिचालन के लिए मानक प्रक्रिया क्या होगी, लेकिन बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के सभी कॉरिडोर पर एक साथ परिचालन शुरू नहीं होगा। किसी बड़े मेट्रो कॉरिडोर पर पहले परिचालन शुरू किया जाएगा। ऐसे में ब्लू लाइन या येलो लाइन पर पहले परिचालन शुरू हो सकता है। इसके बाद अन्य कॉरिडोर पर धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से परिचालन शुरू किया जाएगा।दिल्ली मेट्रो में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित नौ कॉरिडोर हैं।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21-नोएडा/वैशाली) दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा कॉरिडोर है। इसकी लंबाई 56.61 किलोमीटर है। वहीं येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) 49 किलोमीटर लंबी है। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक या दोनों कॉरिडोर पर पहले परिचालन शुरू हो सकता है, लेकिन यह दिशा निर्देश जारी करने के बाद ही स्पष्ट होगा।
मास्क नाक से नीचे होने पर होगी कार्रवाई
परिचालन शुरू होने पर मेट्रो में सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मास्क के बगैर स्टेशन पर प्रवेश नहीं मिलेगा। मेट्रो में सफर के दौरान मास्क नाक से नीचे होने पर 500 रुपये तक जुर्माना लग सकता है। इसी के साथ मेट्रो ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को शारीरिक दूरी के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा, इतना ही नहीं अगर शारीरिक दूरी का नियम तोड़ा तो चेतावनी देने के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है, और यात्रा के लिए भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि यह सारी सख्ती कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए बेहद जरूरी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

