*ट्रेन संख्या 12833में फर्जी ई-टिकट के साथ यात्रा करते यात्री पर कार्रवाई*
*वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के निर्देश पर सतर्कता हुई तेज*
*दपूमरे, नागपुर मंडल – ( वायरलेस न्यूज 12 दिसंबर 2025*)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में आज दिनांक 12-12-2025 को गाड़ी संख्या 12833 में नागपुर-गोंदिया के मध्य टिकट जांच के दौरान एक गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया। ड्यूटी पर तैनात टीटीई श्री इंद्रजीत ने दो यात्रियों द्वारा एक ही सीट पर दावा किए जाने पर जांच की तो मामला संदेहास्पद पाया गया। तत्काल सतर्कता बरतते हुए श्री इंद्रजीत ने दोनों टिकटों को एचएचटी उपकरण में स्कैन कर सत्यापित किया, जिसमें एक टिकट वास्तविक और दूसरा निष्क्रिय (फ्लश्ड) पीएनआर के आधार पर तैयार किया गया फर्जी ई-टिकट निकला।
पूछताछ में फर्जी टिकट रखने वाले यात्री ने बताया कि टिकट उसे नागपुर स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिया गया था। जब यात्री ने टिकट उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसने मामला समझते ही अपना मोबाइल बंद कर लिया। यह स्पष्ट संकेत है कि फ्लश्ड पीएनआर का उपयोग कर ई-टिकट पीडीएफ को डिजिटल रूप से एडिट कर नकली टिकट तैयार किया गया था।
यह पूरा प्रकरण टीटीई श्री इंद्रजीत की सतर्कता, तत्परता एवं दायित्वपूर्ण कार्यशैली के कारण उजागर हो पाया। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, नागपुर मंडल श्री दिलीप सिंह इस प्रकरण की जानकारी दी गई और इस मामले को आगे आवश्यक कार्रवाई हेतु जीआरपी/आरपीएफ गोंदिया को सौंपा गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने सभी टीटीई एवं वाणिज्य कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी को ऑनलाइन टिकट सत्यापन, पीएनआर की एचएचटी से अनिवार्य जांच और फर्जी टिकट मामलों में शून्य सहिष्णुता नीति अपनाने का कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए हैं।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने मंडल के सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अनधिकृत व्यक्तियों से टिकट न खरीदें और केवल अधिकृत एवं मान्य माध्यमों से ही टिकट लेकर यात्रा करें। उन्होंने यात्रियों से ऐसे मामलों में रेलवे प्रशासन को सहयोग करने की भी अपील की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 28, 2026एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा में मानव शृंखला से गूँजा ‘’सत्यनिष्ठा से समृद्धि” का संदेश
बिलासपुरOctober 28, 2026आज का युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और संकल्प के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: अमर अग्रवाल विधायक,विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : युवा संवाद
छत्तीसगढ़October 28, 2026रिश्वतखोरी के मामलों में राजस्व विभाग टॉप पर, स्कूल शिक्षा दूसरे नंबर पर,ACB-EOW के आंकड़ों में खुलासा, पांच साल में 154 ट्रैप प्रकरणों में 193 अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए; 51.67 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत राशि,एसईसीएल, आबकारी,एनटीपीसी और परिवहन विभाग में रिश्वत नहीं
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

