जगदलपुर 21अक्टूबर 2020
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने शहर के कारो के काँच फोड़ने वाले शख्स को ढूंढ निकाला है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि दिनाँक 20 को रात्रि में चार पहिया वाहनों के काँच फोड़े जाने के संम्बध में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
उक्त टीम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रो में पतासाजी कर मामले के आरोपी वाहन क्रमांक cg-17-kl-9747 के चालक के द्वारा घटना को अंजाम देना पाया गया था। जिस आधार पर मामले के आरोपी को कोतवाली पुलिस के द्वारा घटना घटित करने के 12 घण्टे के अंतराल में पकड़ा गया है। आरोपी उमाशंकर गुप्ता निवासी गीदम नाका जगदलपुर ने दिनाँक 19 एवम 20 के रात स्कार्पियो वाहन से 30 अधिक वाहनों का शीशा तोड़कर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी उमाशंकर गुप्ता को धारा 294,506,427 भा.द.वि. 25 आ.ए. के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी से स्कार्पियो वाहन,लोहे का रॉड सहित तलवार बरामद किया है। न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

