🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक प्रकाश नायक का प्रयास रंग लाया, कलेक्ट्रेट व स्टेडियम के बाहर लगेगा प्रदूषण जाँच के लिए डिस्पले

On: July 9, 2021 12:11 PM

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़ ) विधायक प्रकाश नायक द्वारा रायगढ़ जिले में उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण के स्तर की जानकारी व उस पर रोक लगाए जाने की दिशा में किया गया प्रयास अंततः रंग लाया।विधानसभा में विधायक प्रकाश नायक ने लगातार इस मुद्दे को उठाकर शासन का ध्यान आकर्षित किया था।विधायक के द्वारा उठाये गए इस मुद्दे को पूरे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया था।इसके तहत अब रायगढ़ जिला मुख्यालय में प्रदूषण के स्तर की जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट व स्टेडियम के बाहर डिस्प्ले लगाएं जाने के निर्देश दिए गए है।पर्यावरण विभाग के इस निर्देश के तहत अब रायगढ़ जिले में उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण के स्तर की जानकारी मिल सकेगी।ज्ञात रहे कि कुछ साल पहले आई आई टी खड़गपुर की टीम द्वारा किये गए अध्ययन में यह बात सामने आई थीं कि रायगढ़ जिले में उद्योगों के अलावा सड़कों पर दौड़ने वाली औद्योगिक वाहनों के चलते पर्यावरण प्रदूषण का स्तर बढ़ा है जिसके कारण आने वाले समय में यहां की स्थिति गंभीर हो सकती है।
रायगढ़ जिले में लगातार बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को पूरे गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने विधानसभा सत्र के दौरान सवाल उठाकर इस ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। इसी तरह विधायक श्री नायक ने प्रदेश के मुख्या माननीय श्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर इस गंभीर मामले को उनके संज्ञान में लाया था।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment